धनबाद: धनबाद जिले के भूली थाना क्षेत्र के रेलवे जोनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सामने शनिवार को सिर कटी क्षत-विक्षत लाश मिली है,जबकि युवक का सिर गायब है. मौके पर मिले चप्पल व मोबाइल से उसकी पहचान की गई. मृतक की पहचान जमीन कारोबारी शहजादा खान के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आशंका जाहिर की जा रही है कि जमीन कारोबारी की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि जमीन कारोबारी आपराधिक छवि का था. जमीन कारोबारी शहजादा खान आजाद नगर का रहने वाला था.
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शहजादा खान आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में एक गैंगवार में शामिल था. उस पर एक हत्या का भी आरोप था. पुलिस इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

