रांची : भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक में युवा दस्ता के द्वारा मास्क वितरण किया गया. इस दौरान कोरोना महामारी के बचाव और रोकथाम को ले कर फुटपाथ दुकानदारों और रिक्शा चालकों एवं राहगीरों को जागरूकता किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से युवा दस्ता अध्यक्ष बादल सिंह , शुभम कुमार , बिट्टू सिंह , शत्रुघ्न कुमार , पवन झा आदि लोग मौजूद थे.

