BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवा वॉशिंगटन की तारीफों के पुल बांधते नहीं थके कोहली

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in समाचार
युवा वॉशिंगटन की तारीफों के पुल बांधते नहीं थके कोहली
Share on FacebookShare on Twitter

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) :   भारत के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ करते हुए कहा  कि वह भविष्य में बड़ा रोल अदा करने का दमखम रखते हैं. सुंदर ने रविवार रात खेले गए दूसरे मैच में तीन ओवर डाले थे जिनमें एक मेडेन था. इस युवा गेंदबाज ने सिर्फ 12 रन खर्च किए और एक विकेट भी निकाला. सुंदर की गेंदबाजी की सबसे अच्छी बात यह रही कि वह विंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की बड़े शॉट्स की चाहत को दबाने में सफल रहे.

मैच के बाद कोहली ने कहा, “वॉशिंगटन ने जिस तरह से गेंदबाजी की, खासकर तब जब बल्लेबाज उन पर बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश कर रहे थे, वो शानदार है. लंबे समय तक बाहर रहने के बाद भी उन्होंने जो स्वभाव और संयम दिखाया है उसकी तारीफ की जानी चाहिए. वह आने वाले कल में बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं. अगर उनके बारे में कुल मिलाकर एक बात कहूं तो वह जो चाहते हैं उसे एकदम सही तरीके से लागू कर रहे हैं.”

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतने के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है.

कोहली ने कहा है कि इस स्थिति में आना टीम के लिए अच्छा है क्योंकि इससे बाकी खिलाड़ियों को मौका देने के रास्ते खुल जाते हैं.

कोहली ने कहा, “पहले दो मैच जीतने से आपको मौका मिलता है कि आप शेष खिलाड़ियों को आजमाएं. लेकिन हमारा पहला लक्ष्य जीत है .”

सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को प्रोविडेंस में खेला जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर होंगी महिला उम्मीदवार

Next Post

सिमडेगा कॉलेज परिसर स्थित कुएं में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

Next Post
सिमडेगा कॉलेज परिसर स्थित कुएं में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

सिमडेगा कॉलेज परिसर स्थित कुएं में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d