BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती बस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in समाचार
यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती बस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ(मथुरा):  यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले की सीमा में लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर काेच बस में शनिवार सुबह एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया. महिला की जागरूकता से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और बस को जब्त कर लिया है.
पुलिस के अनुसार लखनऊ से शुक्रवार मध्य रात 45 सवारियों को लेकर एआर 01 एल 1052 बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. बस में दिल्ली के थाना बेगमपुर के रोहिणी की एक महिला भी बस में सवार हुई. महिला मध्य में लोअर सीट पर यात्रा कर रही थीं. हर सीट परदे से ढकी थी.
सुबह करीब साढ़े सात बजे बस यमुना एक्स्प्रेस वे के मथुरा सीमा में मांट टोल से करीब पहुंची थी. इसी दौरान बस में सवार युवक रवि पुत्र राजकुमार निवासी उर्रा बाजार (मोतीपुर) बहराइच महिला की सीट पर जा लेटा. सभी सवारी सो रही थीं तभी रवि ने महिला का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया.
महिला ने यूपी 112 डायल पर कॉल करके यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. बस का पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया. बस मांट टोल को क्रॉस कर चुकी थी.
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का पीछा करते हुए माइल स्टोन 65 पर पकड़ लिया. आरोपित रवि को हिरासत में ले लिया गया. बस में सवार सभी 45 यात्रियों को उतार कर दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि बस को जब्त कर लिया गया है. महिला ने रवि के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है. पीड़िता की तहरीर आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
प्रारंभ में युवक बस में हेल्पर बताया जा रहा था, लेकिन पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई कि आरोपित भी बस में यात्रा कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1988 लोगों का हुआ टेस्ट, दो खिलाड़ी सहित 13 लोग पॉजिटिव: BCCI

Next Post

जनपदों में कप्तान अभियान चलाकर अपराधियों पर करायें कार्यवाही डीजीपी

Next Post

जनपदों में कप्तान अभियान चलाकर अपराधियों पर करायें कार्यवाही डीजीपी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d