रांची:- झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को युवा लेखक और कला समीक्षक तथा धनबाद आर्ट फेयर के निदेशक अभिषेक कश्यप ने अपने द्वारा लिखित तीन पुस्तकें सप्रेम भेंट की . इन पुस्तकों के नाम कला वार्ता, खेल (उपन्यास) और गॉडफादर (संस्मरण) है. इस मौके पर विधायक विनोद कुमार सिंह और साहित्यकार महुआ माजी उपस्थित थी. उन्होंने मुख्यमंत्री से झारखंड साहित्य एवं कला अकादमी की स्थापना करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया .

