BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमृता राव के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ पहली तस्वीर

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
अमृता राव के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ पहली तस्वीर
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद अब अमृता राव भी जल्द खुशखबरी देने वाली हैं. अमृता राव मां बनने वाली हैं. पिछले काफी समय से वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं. उनके मां बनने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

अमृता राव को बेबी बंप के साथ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. उनके साथ उनके पति आरजे अनमोल भी थे. ये पहली बार है जब कपल माता पिता बनने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अमृता खार स्थित एक क्लिनिक पहुंची थीं, तभी उनकी तस्वीर खींची गई थी.

अमृता जिंदगी के इस पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं और उन्होंने खुद अभी तक सार्वजनिक रूप से प्रेंग्नेंसी का एलान नहीं किया है.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक ज्यादातर लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं है क्योंकि कपल अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखता है. हालांकि उनके करीबियों को इसके बारे में जानकारी थी.  

बता दें कि 15 मई 2016 को अमृता और अनमोल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसमें घरवाले और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी से पहले अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था. शादी के चार साल बाद अब वो माता पिता बनने जा रहे हैं.

अमृता के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘अब के बरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ आर्य बब्बर की मुख्य भूमिका थी. अमृता की मुख्य फिल्मों में ‘विवाह’, ‘इश्क विश्क’ और ‘मैं हूं ना’ है. अमृता आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदार निभाया था. उनके साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को धान फसल का सही दाम दिलाए योगी सरकार, वरना कांग्रेस करेगी आंदोलन: प्रियंका गांधी

Next Post

हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन

Next Post
हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन

हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d