सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक के आदेश का उड़ी धज्जियां
रांची. झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक अम्बा प्रसाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बड़कागांव में मटका फोड़ होली खेली. विधायक ने खुद अपने सहयोगियों के कंधे पर चढ़ कर मटका को फोड़ा, वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक के आदेश तथा अन्य कोविड-19 नियमों के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ी.
अम्बा प्रसाद ने खुद ट्वीट कर मटका फोड़ होली मनाने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अपने गांव पहरा में मटका फोड़ होली की शुरुआत उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा शुरू की गयी थी, इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मटका फोड़ कर गांव वालों के साथ होली मनायी.
मटका फोड़ होली में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की भीड़ भी उमड़ी और इस दौरान सोशल डिस्टेस्टिंग का उल्लंघन के साथ ही कोविड-19क ो लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गयी. गौरतलब है कि झारखंड सरकार की ओर से 26 मार्च को ही एक आदेश जारी कर होली के मौके पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगायी गयी थी और सिर्फ घरों में और पारिवारिक सदस्यों के साथ होली मनाने की छूट दी गयी थी.

