BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान के समान हैः उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 13, 2020
in समाचार
खाद्य सुरक्षा योजना के ससमय कार्यान्वयन को लेकर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. इस दौरान मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को उपायुक्त द्वारा जानकरी दी गई कि पूरे संथाल परगना क्षेत्र में रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करते हुए वाहन घूम-घूम कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रक्त संग्रहण का कार्य भी करेगा. इस चलंत वाहन में सभी आवश्यक संसाधन से युक्त सारी व्यवस्था के साथ संबंधित कर्मी मौजूद रहेंगे.

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलता है बल्कि इससे हमारे सेहत को भी लाभ पहुंचता है. कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनका सेहत खराब हो जाएगा, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है.

ऐसे में लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे, जो कि पूर्णतः मिथ्या है. रक्तदान महादान है, वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है. इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है.

उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है.

इसके अलावे उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें. वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें.

इस दौरान उपरोक्त के अलाव अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक व ब्लड बैंक के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की बेटियों की शिक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील, शिक्षा के साथ बच्चों को हुनरमंद बनाने पर हो रहा है कार्य: सीएम

Next Post

शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया गया पैदल रूट मार्च

Next Post
शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया गया पैदल रूट मार्च

शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया गया पैदल रूट मार्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d