BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

21 साल की उम्र होते ही करोड़पति बन सकती है आपकी बेटी

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
21 साल की उम्र होते ही करोड़पति बन सकती है आपकी बेटी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आज के समय में बच्चों की पढ़ाई और शादी में सबसे ज्यादा खर्च होता है. महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है, ऐसे में आने वाले समय में लोगों को अपनी बेटियों की शिक्षा और विवाह पर होने वाले खर्च को लेकर योजनाबद्ध तरीके से निवेश करने की जरूरत होती है. समय पर योजना बनाने और निवेश करने से आने वाले समय की जरूरतों को लेकर एक अच्छा-खासा फंड तैयार किया जा सकता है. विशेषज्ञ भी इस बात पर जोर डालते हैं कि हमें कम उम्र से ही यानी नौकरी की शुरुआत के साथ ही बचत और निवेश की आदत डालनी शुरू कर देनी चाहिए. सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह की एक योजना की शुरुआत की थी. इस स्कीम का नाम है- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह स्कीम केवल बच्चियों के लिए है.  

सरकार हर तिमाही की शुरुआत में इस स्कीम के लिए ब्याज की दर निर्धारित करती है. इस स्कीम पर ब्याज की मौजूदा दर 7.6 फीसद पर बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक नोटिफिकेशन में PPF, SSY सहित अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का ऐलान किया गया था. SSY पर ब्याज दर को 7.6 फीसद से घटाकर 6.9 फीसद करने की घोषणा की गई थी. हालांकि, गुरुवार की सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्याज दरों में यह कटौती चूक की वजह से हो गई थी और इसे वापस लिया जा रहा है. इस तरह मौजूदा तिमाही में भी ब्याज की दर 7.6 फीसद पर बरकरार है. 

SSY की यूएसपी यह है कि आप जिस ब्याज दर के साथ अकाउंट खुलवाते हैं, पूरे निवेश काल के दौरान आपको वही ब्याज मिलता है. इस स्कीम के तहत आपकी बेटी के 21 साल की आयु के होने तक निवेश किया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति बेटी के कम उम्र में रहते हुए इस स्कीम में निवेश शुरू कर देता है तो वह 15 साल तक इस योजना में इंवेस्ट कर सकता है. 

21 साल में ही करोड़पति बन सकती है आपकी पुत्री

अगर कोई व्यक्ति अपनी बेटी के एक साल के होने पर उसका SSY अकाउंट खुलवाता है और हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करता है, तो 21 साल के होने पर बेटी को मेच्योरिटी के रकम के रूप में कुल 63.7 लाख रुपये मिलेंगे इसमें आपको जमा करना होगा 22.5 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेंगे 41.29 लाख रुपये. अगर माता-पिता दोनों इस स्कीम में बेटी के लिए निवेश करते हैं तो बेटी को मेच्योरिटी के समय 1.27 करोड़ रुपये मिलेंगे.  

हर साल कितना किया जा सकता है निवेश

अब आप सोच रहे होंगे कि इस स्कीम के तहत इतना अच्छा रिटर्न मिलता है तो इस योजना में हर साल कितना निवेश किया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में एक साल में 1,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है. इस फंड में एक साल में कितनी भी बार रुपये जमा किए जा सकते हैं, बशर्ते की एक वित्त वर्ष में कुल जमा राशि 1.5 लाख रुपये से ज्यादा ना हो.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ए राजा महिला विरोधी, सबक सिखाएं माताएं-बहनें: अमित शाह

Next Post

डीजीपी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी , आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने दिया ब्योरा

Next Post
डीजीपी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी , आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने दिया ब्योरा

डीजीपी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी , आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने दिया ब्योरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d