BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक और युवती की लाश, खुदकुशी की है आशंका

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक और युवती की लाश, खुदकुशी की है आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

जमुई: जमुई में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जमुई रेलवे स्टेशन के कटौना हॉल्ट से पहले पोल नंबर 387/5 और 387/7 के बीच की है.

मृतक की पहचान एक ही गांव के रहने वाले जुली और गोविंद के रुप में की गई है. दोनों की उम्र 20 और 22 साल बताई जा रही है. घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए गैंगमैन को ट्रैक पर शव दिखा, जिसके बाद मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि दोनों सोमवार की देर शाम से अपने घर से गायब थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था, और घरवाले इसका विरोध करते थे. इसी कारण दोनों ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. हादसा है या सुसाइड इसकी भी जांच की जा रही हैं. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह 5:30 में टाटा-छपरा ट्रैन गुजरी थी. आशंका है कि इसी ट्रेन के चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहादुरगंज-अररिया और मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन को मिली मंजूरी

Next Post

फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Next Post
फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d