BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक-सामाजिक बदलाव के लिए युवाओं व महिलाओं को आगे आना होगा: सुदेश महतो

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in समाचार
आर्थिक-सामाजिक बदलाव के लिए युवाओं व महिलाओं को आगे आना होगा: सुदेश महतो
Share on FacebookShare on Twitter
  •  आजसू पार्टी के स्थापना दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

रांची: आजसू पार्टी स्थापना दिवस को सोमवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आजसू पार्टी ने भी आधुनिक सोशल मीडिया को हथियार बनाते हुए ऑनलाइन सभा का आयोजन किया गया.

फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित किया.

आजसू पार्टी स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो ने संगठन के सभी कार्यकर्त्ताओं का आह्वन किया है कि वे सिर्फ मुखिया, विधायक या मंत्री के उद्देश्य राजनीति न आये, बल्कि राजनीतिक के क्षेत्र में आने का एकमात्र उद्देश्य समाजसेवा और जनकल्याण ही होना चाहिए. उन्होंने इसी भावना से लोगों से संगठन में जुड़ने की अपील की.

आर्थिक बदलाव के लिए महिलाओं को आगे आना होगा

रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से राज्यभर के आजसू पार्टी पदाधिकारियों को ऑनलाइन सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आर्थिक बदलाव के लिए महिलाओं को आगे आना होगा, कुटीर और लघु उद्योग को ही बढ़ावा देकर सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है.

लेकिन मौजूदा संकट के दौरान किसानों, युवाओं, विद्यार्थियां के समक्ष कई नयी समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि एक ओर लॉकडाउन में सहायता के नाम पर उज्ज्वला योजना, महिला जनधन बैंक खाता, किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना  के माध्यम से सहायता उपलब्ध करायी गयी है. लेकिन पिछले एक पखवाड़े में ही पेट्रोल और डीजल पर की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है, एक जून से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमत में 8 रुपये की वृद्धि हो चुकी है, एक ओर सरकार उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है.

वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी कर गरीब और मध्यमवर्ग तथा किसानों से ही बड़ी राशि वसूल ले रही है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से लॉकडाउन में कई निजी स्कूलों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गयी है, लेकिन इससे विद्यार्थी और उनके अभिभावक संतुष्ट नहीं है, सिर्फ सिलेबस को पूरा किया जा रहा है, इससे प्रतियोगिता परीक्षा में जुटे विद्यार्थियों को फायदा नहीं मिल सकता है.

शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

इससे पहले आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक डॉ. लंबोदर महतो समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने केंद्रीय कार्यालय के सभागार में अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा और शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ तुरंत जांच बैठाए: अखिलेश यादव

Next Post

विकल्प: चीनी ऐप की जगह करें इन सुरक्षित ऐप्स का इस्तेमाल

Next Post
विकल्प: चीनी ऐप की जगह करें इन सुरक्षित ऐप्स का इस्तेमाल

विकल्प: चीनी ऐप की जगह करें इन सुरक्षित ऐप्स का इस्तेमाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d