हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी प्रसनजीत कुमार मिश्रा उर्फ़ सोनु पिता विपिन मिश्रा ने अपने नाना नानी को जान लेने की नियत से जमकर पिटाई कर दी।
इस घटना में नाना रामधनी मिश्रा(85) और नानी शांति देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। दोनों लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है इस संबंध में बड़ा बाजार थाना में कांड संख्या 236/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा अनुसंधान करने के दौरान युवक के कमरे से 10 खोखा दो जिंदा कारतूस व एक मैगजीन बरामद किया गया है।
हालांकि पुलिस इस मामले में पिस्टल की तलाश भी कर रही है। बताया गया कि आरोपी जब 5 वर्ष का था तो उसकी मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद उसको उसके घर चक्रधरपुर से लाकर उसके नाना नानी हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में रखकर पाल पोस रहे थे।
बीते दिन शनिवार को सुबह में अचानक आरोपी प्रसनजीत घर पहुंचा तो उसके नानी ने पूछा बेटा कहां गए थे खाना खा लो। वह बाहर से ही हाथ में डंडा लिए घर पहुंचा था। वह बूढ़ी नानी की पिटाई शुरू कर दी और चीख-पुकार की आवाज सुनकर उसके नाना बाहर आए तो उन्हें भी बुरी तरह जख्मी कर दिया।

