एस के सिंह,
पटना: गौरीचक थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस, चार खोखा और 10 मोबाइल बरामद किया है.
प्राप्त सूचना के अनुसार गौरीचक थाना क्षेत्र के जैतीपुर निवासी रवि कुमार नामक युवक को आशंका के आधार पर गिरफ्तार किया गया.
पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जब युवक की जांच की गई तो उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा, एवं दस मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

