रांची: रांची के पंडरा थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की गिरफ्तारी से अपराध की एक बड़ी साजिश विफल हो गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक को पंडरा थाना क्षेत्र से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी अपराध की योजना को अंजाम देने की कोशिश में था. युवक के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया. युवक की पहचान रवि सिंह के रूप में की गयी है.
गिरफ्तार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया. रिपोर्ट निगेटिव आयी है. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि रवि सिंह पिस्टल लेकर घूम रहा है, इसकी सूचना पहले भी मिली थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था. कल रात जैसे ही वह पिस्टल लेकर बाहर निकला, वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

