मध्य प्रदेश: थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पीटा गया. युवक के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और ईंट युवक के सिर में दे मारी. युवक के सिर में गहरी चोट आई है. पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया है.
पुलिस के अनुसार जगदीश हर्ष पुत्र राजवीर उपाध्याय निवासी मोहना से लोकेंद्र उपाध्याय ने शराब के लिए पैसे मांगे जब हर्ष ने पैसे देने से मना किया तो लोकेंद्र ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ईंट सर मैं मार दी, पुलिस ने युवक को ग्वालियर रैफर कर लोकेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है.
कृष्णदेव सिंह कुशवाहा टी आई मोहना ने बताया कि लोकेंद्र के खिलाफ मारपीट और पैसे छीनने का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है. अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

