रायबरेली: घर में सो रहे एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह जब पत्नी जगी तो घटना की जानकारी हुई. पुलिस अब मामले की पड़ताल में जुट गई है.
घटना बुधावर की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. मिल एरिया थाना क्षेत्र में तुलसी नगर मुहल्ले के एक निर्माणाधीन मकान में अयोध्या निवासी दयाराम अपनी पत्नी के साथ रहता था.
खबर है कि दयाराम का बुधवार शाम ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था बाद में घर आने पर पत्नी से भी उसकी बहस हुई. जिसके बाद दयाराम एक कमरे में जाकर सो गया. देर रात कुछ अज्ञात हमलावर मकान के अंदर घुस गए और गला घोंटकर और पीट पीटकर हत्या कर दी. सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो उसको मामले की जानकारी हो पाई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि युवक की हत्या का मामला सामने आया है,जांच की जा रही है.

