BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक को जिंदा जलाया, उप्र पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in समाचार
युवक को जिंदा जलाया, उप्र पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

Youth burnt alive, UP police told case of suicide

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दलित युवक को बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार देने के मामले के एक दिन बाद स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि बाहर जमा भीड़ से बचने के लिए युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. उत्तर पुलिस का यह दावा युवक के मत्यु पूर्व दिए बयान के विपरीत है और परिवार ने जोर देकर कहा है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है.

मत्यु पूर्व दिए बयान में मोनू ने पुलिस को बताया कि वह लड़की के परिवार के स्वामित्व वाली दुकान से तम्बाकू खरीदने गया था, जहां उसे अगवा कर लिया गया और उसे आग के हवाले कर दिया गया.

इस खबर सुनते ही मोनू की मां की सदमे से मौत हो गई.

हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने फोरेंसिक निष्कर्षों और प्रथम दृष्टया सबूतों के हवाले से दावा किया कि पीड़ित ने खुद को आग लगा ली थी.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोनू शनिवार रात अपनी किशोर उम्र वाली प्रेमिका से मिलने गया था, जो ऊंची जाति से थी और उसी गांव में उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर रहती थी.

उन्होंने कहा, “लड़की के चाचा और चाची ने दोनों को देख लिया। उन्होंने मोनू पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया. इससे घर के बाहर भीड़ जुट गई.”

मोनू गंभीर रूप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रविवार को रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

हालांकि, पुलिस की थ्योरी युवक के मृत्यू पूर्व दिए बयान और उसके परिवार द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बताई कहानी से बिल्कुल अलग है जो किसी के गले नहीं उतर नहीं है. एफआईआर में कहा गया है कि मोनू को एक खाट से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया. खाट की तस्वीरें जिस पर मोनू को जलाया गया था उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. उनके परिवार ने यह भी दावा किया कि भीड़ का हमला एक संपत्ति विवाद का नतीजा था.

पांचों आरोपियों पर एसी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और हत्या के आरोप भी लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में बाइक सवारों और महिला चालकों को रहेगी छूट

Next Post

लिव-इन में रह रहे विदेशी युवक की हत्या में प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

Next Post
लिव-इन में रह रहे विदेशी युवक की हत्या में प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

लिव-इन में रह रहे विदेशी युवक की हत्या में प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d