रांची:- रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल रेलवे स्टेशन में खड़ी एक मालगाड़ी ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में रविवार की शाम एक 17 वर्षीय युवक जिंदा जल गया. सेल्फी लेने के दौरान युवक रेलवे ट्रैक के ऊपर लगे 25 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. इससे वह जिंदा जल गया.

