रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के गोयनका महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को युवाओं ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 39 वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान धोनी के प्रशंसक कृष्णा मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया. कृष्णा मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी ने सादगी से धोनी का जन्मदिन मनाया. साथ ही कहा कि धौनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक है और उन्होंने भारत के लिए कई आईसीसी ट्रॉफी जीती है जो भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. शामिल युवाओं में प्रिंस सिंह, चन्दन शर्मा, रंजीत बिहारी सिंह, शिवम कुमार, अभिषेक सिंह,राहुल झा,अभय कुमार, ऋतिक झा, सुशील कुमार, ऋषिकेश मिश्रा समेत कई युवा मौजूद रहे.

