रांची: जेएससीए स्टेडियम के सामने झोंपड़ीनुमा मकान में रहने वाले दीपक नामक युवक ने आज दोपहर करीब दो बजे फांसी गला कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर पर आसपास के लोगों को भीड़ जमा हो गयी. बाद में इसकी सूचना पा कर पहुंची धुर्वा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपक फ्लैक्स बनाने के कारोबार से जुड़ा था. जब से लॉकडाउन हुआ तब से वह बेरोजगार हो गया था. जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहता था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को उसके फांसी लगाने की कारणों का पता नहीं चल पाया था.

