गिरिडीहः नवडीहा ओपी क्षेत्र के गादीखुर्द बस्ती में पंकज कुमार वर्मा (23) ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह आठ बजे पंकज का शव उसके घर के बरामदे से सटे कमरा के पास पाया गया। उस वक्त उनके घर पर कोई नहीं था। युवक की पांच जून को शादी होनी थी। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों के अनुसार, पंकज गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। मंगलवार को भी वो ट्यूशन पढ़ाकर आया और अपने निर्माणाधीन मकान के मेन गेट को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पंकज ने बरामदे के पास कमरे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई ह
युवक की शादी बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुपीडीह में तीन माह पहले तय हुई थी। मृतक के पिता सूरत में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं। वह अभी भी सूरत में ही हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बीए करने के बाद गांव में ही ट्यूशन पढ़ाया करता था। युवक शादी को लेकर नया मकान भी बनवा रहा था.

