BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में युवक ने पत्नी, बच्चे संग की आत्महत्या

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in Uncategorized
बिहार में युवक ने पत्नी, बच्चे संग की आत्महत्या

Youth commits suicide with wife, child in Bihar

Share on FacebookShare on Twitter

जमुई: बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में कथित रूप से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को पहले जहरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद पंखे से लटक गया. इस घटना में तीनों की मौत हो गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तेतरिया गांव निवासी मुकेश साव का शव उसी के घर में एक कमरे में पंखे से लटका मिला है. मृतक के परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात मुकेश ने अपने कमरे में पहले अपनी पत्नी कौशल्या देवी (27) और तीन वर्षीय बच्ची राधिका को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. इस घटना में तीनों की मौत हो गई.

बरहट के थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मुकेश साव ने अपने और अपने परिवार की मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है.

उन्होंने बताया, “तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.”

इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक मुकेश चार बेटियों का पिता था और दुकान के लिए एक बैंक से कर्ज लिया था, जिसे वह भुगतान नहीं कर पा रहा था. इस कारण वह कई दिनों से तनाव में था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के सभी गांवो में बनेगा खेल युवा क्लब : मिश्र

Next Post

सीएम ने दिया आदेश, राज्य के B.Ed कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया करें शुरू

Next Post
सीएम ने दिया आदेश, राज्य के B.Ed कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया करें शुरू

सीएम ने दिया आदेश, राज्य के B.Ed कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया करें शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d