BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रसोई गैस और रेल किराया में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in समाचार
रसोई गैस और रेल किराया में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

रसोई गैस और रेल किराया में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: युवा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में साकची गोल चक्कर पर रसोई गैस और रेल किराया में बेहताशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया.

इस अवसर पर कांग्रेस जन एवं युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साकची गोलचक्कर पर एकत्रित होकर हाथों में तख्तियां लिए विभिन्न मार्गों में नरेंद्र मोदी वापस जाओ ,महंगाई कम करना होगा आदि के नारे लगाते हुए साकची गोलचक्कर पर एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की. वहीं नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई है तब से गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है, चाहे वह खाद्य सामग्री हो या अन्य जरूरत के सामान. महंगाई दर अभी तक के उच्चतम स्तर पर है और दिल्ली चुनाव के बाद जिस प्रकार से रसोई गैस के दामों में ₹150 प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है और रेल किराया में जिस प्रकार की वृद्धि की गई है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार गरीब विरोधी सरकार है और यह गरीबी को नहीं यह देश से गरीबों को हटाना चाहते हैं.

युवा कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर कदम पर विरोध करेगी और आने वाले दिनों में जब तक इस सरकार को उखाड़ नही फेंकेगी तब तक चैन से नहीं बैठेगी.

इस अवसर पर राकेश तिवारी, देवशरण सिंह,राकेश साहू, मो नौशाद, बलदेव सिंह,पवन तिवारी, प्रशांत चौधरी, गोपाल यादव, संजय घोष, मुन्ना मिश्रा, बृजेंद्र साहू, सोनू तिवारी, रीता गुप्ता, कमलेश कुमार, अमित कुमार, रंजीत राउत, हीरालाल करवा, मो ज़फ़र, मिंटू हेम्ब्रम, पूरण हेम्ब्रम, मृत्युंजय यादव, ब्रजेश सिंह, दिनेश सिंह, रोहन अवस्थी, नीलेश प्रसाद, जगदीश महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घायल महिला को देखने TMH पहुंचे परिवहन मंत्री चंपई सोरेन

Next Post

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आगमन को लेकर हाई लेवल मीटिंग

Next Post
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आगमन को लेकर हाई लेवल मीटिंग

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आगमन को लेकर हाई लेवल मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d