धनबादः अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने पदयात्रा किया. जिसके तहत जेसी मल्लिक रोड स्थित भाजपा कार्यालय से भारत माता की जय के नारों के साथ एक जुलूस निकाला गया. जिसमें धनबाद के सांसद पीएन सिंह, झरिया की विधानसभा प्रत्याशी रागिनी सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
बाद में रणधीर वर्मा चौक पर एक सभा आयोजित की गई. जिसमें सांसद समेत सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने अपने विचार रखें. मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार 1984 को ‘अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया गया.
इसके महत्त्व का विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि 1984 से 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में सर्वत्र मनाया जाए. भारत के युवाओं को प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिये हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है.
स्वामी विवेकानंद मानते थे कि युवा देश के महत्वपूर्णं अंग ही नहीं बल्कि देश का आधार होता है. जो देश की भावी नीति निर्माण और देश को परिपक बनाता है. अतः वे युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं उनके कहे कई शब्द आज भी युवाओं में जोश भरते हैं.

