BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, लोगों ने जमकर किया बवाल

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, लोगों ने जमकर किया बवाल

Youth dies after being hit by truck, people fiercely

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं अनियंत्रित कोल वाहने अंजाम दे रही हैं.

कहीं लोग इसके बेलगाम स्पीड के चक्कर मे आकर अपनी जान गवां रहे हैं तो कहीं अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. बावजूद न तो स्पीड पर ब्रेक लग पा रहा है और न ही दुर्घटनाओं की दिन प्रतिदिन बढ़ते आंकड़ों पर.

ऐसे में चतरा में एक बार फिर कोल वाहन ने अपना कहर बरपाया है. जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर-कारो मुख्य सड़क पर टंडवा की ओर जा रही अनियंत्रित रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया.

जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

इधर घटना के विरोध में मुआवजे की मांग को ले आक्रोशित ग्रामीणों ने टंडवा-पिपरवार मुख्य पथ को जाम कर दिया. जिससे कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई.

ग्रामीणों ने पब्लिक रोड से कोल ट्रांसपोर्टिंग बंद कराने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार मृतक बलराम घर के बाहर मवेशी बांध कर हाथ-पैर धोने सड़क किनारे स्थित चापाकल के पास जा रहा था. इसी बीच ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बलराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

गौरतलब है कि इस सड़क से मगध-आम्रपाली से राजधर रेलवे सायडिंग कोयला ट्रांस्पोटिंग की ढुलाई होताी है. जिससे न सिर्फ आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है बल्कि लोग जान भी गवां रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पिपरवार इंस्पेक्टर पंचम सिंह उरांव व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब तीन घंटे बाद जाम हटवाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत, 6 घायल

Next Post

बॉल पोइंट पेन के खोज की दिलचस्‍प कहानी

Next Post
बॉल पोइंट पेन के खोज की दिलचस्‍प कहानी

बॉल पोइंट पेन के खोज की दिलचस्‍प कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d