BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, 4 गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा में रविवार को शख्स की मौत हो गयी. मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक शराब की पीने की वजह से युवक की मौत हुई है.

आशंका यह भी जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने से उसकी जान गई है. बता दें कि मृतक कारपेंटर का काम करता था और रविवार को भी वो रोज की तरह सुबह छह बजे काम करने दुकान गया था.

मृतक के परिजनों ने बताया कि जिसके दुकान पर वो काम कर रहा था, उसने मृतक से शराब पीने की बाजी लगाई. शर्त के चक्कर में अत्यधिक शराब पीने के बाद वो बेहोश हो गया.

इधर, जब परिजन पिंटू का खाना लेकर पहुंचे तो देखा कि वह बेहोश पड़ा हुआ है. जब परिजनों ने पूछताछ की, तो बताया गया कि उसने अधिक शराब पी है, इसलिए सो गया है, बाद में उठ जाएगा.

लेकिन शाम तक उसकी तबीयत बिगड़ गयी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृत व्यक्ति की पहचान चौसा के जयराम राम के रूप में की गयी है.

इस पूरे मामले में परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने अधिक मात्रा में जहरीली शराब पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

फिलहाल, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकानदार को शराब पिलाने के आरोप में हिरासत लिया है. वहीं, उससे पूछताछ की जा रही है. दुकानदार के पिता सिया राम चौधरी ने बताया कि सूबे में शराबबंदी पूरी तरह फेल है. सभी जगह शराब मिल रही है.

इधर, घटना की जांच करने पहुंचे सदर डीएसपी ने बताया विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारण युवक की मौत हुई है. मामला शराब से जुड़ा हुआ है.

पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. कुछ लोगों से थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, 3 की मौत

Next Post

हर किसी को सुरक्षित जीवन का अधिकार: राहुल गांधी

Next Post
सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही हैः राहुल गांधी

हर किसी को सुरक्षित जीवन का अधिकार: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d