कोडरमा: कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के शिव सागर तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई है.
बता दें कि कल देर शाम जब पूजा समिति के साथ आया युवक कारू मेहता मूर्ति विसर्जन के बाद तालाब पार कर रहा था, तभी वह डूब गया. तकरीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव शिव सागर तालाब से निकाला जा सका.

