देवेन्द्र सिंह पायक,
UP: मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मैलोनी में मकान के निर्माण के चलते 11000 विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक नवयुवक मजदूर की झुलस कर मृत्यु हो गई. उक्त विद्युत लाइन को हटाने के लिए ग्राम में मैलोनी वासियों ने कई बार विद्युत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए. लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते उक्त घटना घटित हो गई. मउरानीपुर के ग्राम मैलोनी में भूपेंद्र पटेल के मकान का निर्माण चल रहा था उक्त मकान के ऊपर झूल रही 11000 की लाइन से मृतक राजकुमार परिहार पुत्र संतराम का सर अचानक टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया.
जिसे शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिए सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.
मृतक के चाचा राजकुमार परिहार ने विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने एवं परिवार को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की.

