BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तालाब में डूबने से युवक की मौत

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in Uncategorized
तालाब में डूबने से युवक की मौत

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत सीटू तालाब के पास पुलिस की गश्ती दल को देखकर एक युवक ने भागने के क्रम में तालाब में छलांग लगा दी, जहां वह गहरे पानी में डूब गया.

युवक का नाम विक्की महतो बताया जाता है और वह बिरसानगर जोन नंबर 3 का रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीटू तालाब के समीप तीन युवक लॉकडाउन के दौरान घूम रहे थे. इस दौरान बिरसा नगर थाना पुलिस की गश्ती दल उधर से गुजर रही थी.

गाड़ी को देखकर तीनों युवक भागने लगे, इसी दौरान विक्की महतो पुलिस को देख तालाब में कूद गया. जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.

Also Read This: राशन और भोजन हर जरूरतमंद तक पहुंचे, 5 लाख लोग हर दिन भोजन कर रहें हैं: हेमंत सोरेन 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह टेल्को और बिरसानगर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड की टीम के साथ घण्टों मशक्कत के बाद शव पानी से निकला.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखने के लिए लोग जुटने लगे. स्थानीय लोगों ने बिसरानगर पुलिस पर आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की.

मामला बढ़ता देख सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट मौके पर तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी के साथ पहुंचे. देर रात तक आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे. इस दौरान लोग कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की बात भूल गए.

लगातार पुलिस लोगों को दूरी बनाकर रखने की बात कहते नजर आए. इस मुसीबत की घड़ी में सिटी एसपी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही.

सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिलेंडर फटने से पत्नी की मौत, पति और बच्चा घायल

Next Post

पिंडराबेड़ा जंगल के 5 एकड़ वन भूमि में लगी भीषण आग

Next Post
पिंडराबेड़ा जंगल के 5 एकड़ वन भूमि में लगी भीषण आग

पिंडराबेड़ा जंगल के 5 एकड़ वन भूमि में लगी भीषण आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d