दुमका: झारखंड में दुमका जिले के हसडीहा के पगवारा में गुरुवार की आधी रात घर पर सोये 18 वर्षीय युवक को विषैले सांप के काट लेने से मृत्यु हो गयी. मृतक की पहचान ब्रजेश कुमार यादव(18) के रूप में हुई हैं.
मिली जानकारी के अनुसार पगवारा गांव में सोये अवस्था में सांप के काटने के बाद युवक ब्रजेश कुमार उठ कर बगल के घर में चाचा को बताने गया. इसके बाद वापस लौटने पर सांप कही गुम हो गया. आनन फानन में लोगों ने ब्रजेश को मंदिर ले गया. जहां उसे नीर और जड़ी बूटी की दवाई पिलायी गयी. लेकिन स्थिति को गंभीर होते देख पड़ोसियों ने तुरंत इलाज के लिए गोड्डा ले गया. जहां एक घंटा इलाज होने के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
मृत युवक घर का एकलौता पुत्र था. युवक के पिता का मृत्यु लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका है. वहीं ब्रजेश ए एन कॉलेज दुमका के पार्ट वन का छात्र था.
इस घटना से ब्रजेश की मां सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घर का एक चिराग था जो अब नहीं रहा. इस परिवार में मां के अलावा दो बहन ही है.
वहीं पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों के सहयोग से ब्रजेश के शव को भागलपुर गंगा नदी में बहती पानी में डालने ले जाया गया.

