रांची: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागढ़ गांव के निकट सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दो अन्य लोग घायल हो गये.
बताया गया है कि देर रात ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में यह हादसा हुआ. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

