जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत तिलू भट्टा निवासी 22 वर्षीय युवक स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूब गया. बताया जा रहा है युवक का नाम बबलू कर्मकार है. उधर घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी जिला कपाली थाना पुलिस और सोनारी पीसीआर घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है.
Also Read This: लॉकडाउन पालन न करने वाले को तुरंत मारी जाए गोली: राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते
बताया जा रहा है, कि युवक अपनी बस्ती और आसपास की बस्तियों के लोगों के साथ नहाने गया था जहां नदी में चप्पल बहने के कारण वह गहरे पानी में चला गया. वैसे साथ गए लोगों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उधर साथ में घटना स्थल पर मौजुत साथी किसी तरह से बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का गहराई से जान बचाकर नदी के दूसरे छोर पर निकलकर स्थानीय कपाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई. दोनों जिलों की पुलिस युवक की तलाश नदी में करवा रही है.

