अरविन्द पटेल,
महराजगंज: जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बल्डीहा के सुबह एक युवक छत के कुंडी में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव निवासी विवेक कुमार वर्मा- उम्र 17 वर्ष पुत्र महेंद्र वर्मा ने सुबह छत के कुंडी में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.
नगर पंचायत घुघली के डीएवी चौराहे पर स्थित अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है. मृतक रोज अपने बड़े भाई के साथ दुकान चलाता था. बताया जा रहा है कि उसके पिता ने किसी व्यक्ति से ब्याज पर पैसा लिए थे. ब्याज का पैसा मांगने दुकान पर आये व्यक्ति ने विवेक और उसके भाई के सामने काफी उल्टा सीधा बोला और धमकी देकर चला गया.
बताया जा रहा है कि उसके बात से आहत होकर विवेक ने आत्महत्या कर लिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस संबंध में पूछे जाने पर घुघली थाना प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है विधिक कार्रवाई की जा रही है.

