तीन साल पूर्व किया था प्रेम विवाह
रवि सिंह,
गोरखपुर: गोला बाजार गोरखपुर गोला उपनगर के वार्ड नंबर दस निवासी युवक ने बीती रात पारिवारिक अंतर्कलह में फांसी लगा लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दरअसल वार्ड संख्या 10 निवासी राधे जायसवाल का 23 वर्षीय पुत्र भोलू ने तीन साल पूर्व प्रेम विवाह किया था .और वह परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था. उनसे तीन साल का एक पुत्र भी है. मृतक की पत्नी नीलम का कहना है कि सोमवार की देर रात कपड़े को लेकर पति से विवाद हुआ था. जिसके बाद वह घर से बाहर निकला. वे उसे बाहर उसको खोज रही थीं.
काफी देर बाद बाहर खोजने के बाद छत पर जाकर देखा तो वह छत पर पड़े टिन शेड की पाइप से फंदा डालकर लटका हुआ था. उसने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग पहुंचे और उसको फंदे से उतारा गया. और अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

