रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में मुकेश नामक युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी. लेकिन आत्महत्या से पहले मुकेश ने अपना वीडियो बनाया और अपनी आप बीती बताई जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है.
मुकेश ने अपने इस वीडियो में बताया है कि जिस प्लाई गोदाम में वो काम करता था वहां के मालिक के द्वारा मारपीट और मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. मुकेश ने अपने इस अंतिम वीडियो में ये भी बताया है कि गोदाम में हुई चोरी का आरोप उसपर लगाया गया और दबाव बनाकर वीडियो भी बनाया गया जिसमें उससे ये स्वीकार कराया गया कि ये चोरी उसने अंजाम दी.
मुकेश के परिजन उसकी मौत के लिए गोदाम के मालिक को जिम्मेदार बता रहे हैं. वहीं पूरे मामले में चुटिया थाने में शिकायत भी की गई है. जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है.

