जमशेदपुर: ब्राउन शुगर का सेवन करनेवालों द्वारा छिनतई और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा होने लगा है. ताजा मामला जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र का है. जहां साकची बाजार में चाकूबाजी की घटना में एक युवक को घायल अवस्था नें एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है.
जानकारी देते हुए घायल युवक एमडी हाशिम ने बताया कि वह साकची बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाता है जहां आए दिन ब्राउन शुगर का सेवन करनेवाले युवकों द्वारा परेशान किया जाता है.
सोमवार को फिर से मोहम्मद अफरोज नामक युवक द्वारा उसपर जानलेवा हमला करते हुए पैसे छीने गए और मोबाईल छीनने का प्रयास किया गया. युवक के सिर और गर्दन में चाकू से हमला किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

