रांची: रांची के के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में छुरेबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान आफताब के रूप में की गयी है.
उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया गया है कि युवक पुलिस के लिए मुखबिर का काम करता था.

