रांचीः राजधानी के करमटोली में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक का शव लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली के पास से बरामद कर लिया गया है.
शव को देखने पर लगता है कि युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है. पुलिस पूछताछ के लिए दो युवक को हिरासत में लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

