BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक की हत्या, मृतक के पिता ने आठ लोगों को किया नामजद

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
युवक की हत्या, मृतक के पिता ने आठ लोगों को किया नामजद

Youth killed, deceased's father named eight people

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोकडंडा स्थित खेल मैदान में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया. शव की पहचान गांव के ही दिलीप कुमार यादव (30 वर्ष), पिता भवानी यादव के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से महज सौ मीटर की दूरी पर दिलीप यादव का शव खेल मैदान में पड़ा मिला. जब गांव के कुछ लोग सुबह-सुबह उधर से गुजर रहे थे, तभी उनलोगो की नजर मैदान में शव पर पड़ा तथा नजदीक जाकर देखा तो दिलीप यादव के रूप शव की पहचान की गयी. मृतक के गले पर दाग का निशान एवं शरीर के दाहिने अंग में गंभीर चोट का निशान पाया गया है.

ग्रामीणों के अनुसार उसकी हत्या की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही तिलैया डैम ओपी प्रभारी सुनील सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. दूसरी ओर मृतक के पिता भवानी यादव, पिता स्व. शोभा यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि शुक्रवार की शाम उनका बेटा 8:00 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने 9:00 बजे उसे ढूंढने के लिए निकले तो उसका कहीं नहीं पता चला तो मैं अपने भाई धनोखी यादव के घर तरफ जा रहे थे तो देखा कि जागेश्वर यादव के घर के पास एक समूह में 8-10 लोग बैठा हुआ था. मुझे देखकर बोला कि एक-एक करके जान से मार कर फेंक देंगे, यह बात सुनकर मैं डर गया फिर अपने घर वापस आ गया. वहीं आज सुबह 5:00 बजे अपने घर से उठकर शौच के लिए निकला तो घर से 100 मीटर की दूरी पर मेरा बेटा का शव जमीन पर पड़ा हुआ पाया.

मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मनोज यादव, पिता जागेश्वर यादव, जागेश्वर यादव, पिता स्व. दर्शन यादव, सिकंदर यादव, पिता स्व. ईश्वर यादव, प्रकाश यादव फौजी यादव, बुंदेल यादव, पिता स्व. झमन यादव, मुंशी यादव, पिता स्व. काली यादव, गणेश यादव, पिता स्व. धनो यादव एवं महेंद्र यादव, पिता स्व. काली यादव (सभी ग्राम पोकडंडा निवासी) पर योजना के तहत हत्या करने की बात कही है. वहीं तिलैया डैम ओपी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस मामला दर्ज कर गंभीरता पूर्वक जांच में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम होगा ‘इंदिरा गांधी भवन’

Next Post

झारखंड : त्याेहारी सीजन में एक माह में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

Next Post
झारखंड : त्याेहारी सीजन में एक माह में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

झारखंड : त्याेहारी सीजन में एक माह में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d