प्रयागराज: प्रयागराज जिले के थाना लालापुर निवासी गुड्डू पाण्डेय को गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी रंजिस में परसों शनिवार को गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान कल शाम शहर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
आज सुबह जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो घर और परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने शव को लालापुर चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया और कातिलों की गिरफ्तारी तक शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया.
मौके पर पहुंचे सीओ बारा व एसओ संतोष कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स अलर्ट कर दी गई है तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.
परिजनों ने गांव के ही 5 लोगों को नामजद किया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, किन्तु ग्रामीणों की मानें तो जमीनी विवाद हो सकता है हत्या का कारण.

