प्रिंस वर्मा,
रजरप्पा (रामगढ़): कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए हर तरफ गरीब लोग की मदद की जा रही है. ऐसे में लारीकला पंचायत में भी मंगलवार को रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता दिनेश महतो ने मास्क का वितरण किया हैं.
मास्क का वितरण पंचायत के लगभग 100 गरीब एव आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच किया गया है.
मौके पर युवा नेता ने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घर में रहे. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें.
उन्होंने कहा कि आगे भी गरीब लोगों की सेवा करता रहूंगा.
मौके पर रामवृक्ष महतो, देवचरन करमाली, सूरज करमाली, जेठू महतो, गोपाल महतो, चुनीलाल चौधरी, संजय चौधरी, परमेश्वर चौधरी, रामकुमार महतो आदि थे.

