रांचीः बुंडू थाना क्षेत्र में चरण लोहरा नाम के युवक की तिलाईपीडी नदी के पास पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई. यह घटना बुंडू थाना क्षेत्र के बाराहातु की है. पुलिस ने रविवार की सुबह शव बरामद किया. वह मूल रूप से बुंडू के तिलापीरही का रहने वाला है.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है. हत्या करने के पीछे आपसी विवाद की आशंका जतायी जा रही है. शव को देखकर लगता है कि उसके शरीर पर पत्थर से कई वार किये गये हैं.

