BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवा ही करते हैं राष्ट्र निर्माण : बाबूलाल

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
युवा ही करते हैं राष्ट्र निर्माण : बाबूलाल
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा भाजपा रांची महानगर कार्यालय में युवा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्जित कर शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जी ने कहा की संघर्ष करने के बाद ही आप मंजिल को हासिल करते हैं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है जब राष्ट्र का युवा आगे आकर राष्ट्र निर्माण के लिए समाज निर्माण के लिए कार्य करेगा तभी देश विश्व गुरु बन सकता है .  उनकी दूरदृष्टि भारत को विश्व गुरु बनाने का जो सपना था आज उनके विचारों को आत्मसात कर हम उस और बढ़ रहे हैं स्वामी जी ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदू दर्शन पर जो अपनी बातों को रखा उसे आज तक पूरा विश्व याद करता है आज के युवाओं को जरूर स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को अध्ययन करना चाहिए इससे जीवन में बहुत प्रेरणा मिलती है भारत में विवेकानंद जी को एक देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है  उन्होंने युवाओं को बताया कि युवा वर्ग समाज को दिशा दे सकता है युवाओं को संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए युवा राष्ट्र हित में समाज हित में बढ़-चढ़कर जब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तभी हम लोग विश्व पटल पर परिवर्तन देख सकते हैं . उन्होंने युवाओं को बताया युवाओं को हमेशा समाज में हो रहे गलत नीतियों का विरोध करना चाहिए अगर राज्य में सरकार  कोई भी गलत नीति लागू कर रहा हो तो उसका भी युवा वर्ग पुरजोर तरीके से बढ़-चढ़कर विरोध करें क्योंकि युवाओं की शक्ति में वह बल है जो कि राष्ट्र का निर्माण करती है.इस कार्यक्रम में रांची की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है कहने का तात्पर्य युवा युवा वर्ग अगर कुछ ठान ले की कुछ कर दिखाना है वह काम वह हर हाल में करके साबित कर सकता है कि युवा वर्ग को एक सकारात्मक रूप से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करते रहना होगा इस कार्यक्रम में भाजपा रांची जिला अध्यक्ष श्री के.के.गुप्ता ने कहा कि युवाओं को सही रास्ते पर चलना होगा आज का युवा पीढ़ी कुछ लोग अगर जो भटक गए है तो उनको भी  सही दिशादिखाकर सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य भी युवाओं को करना होगा युवा लोगों को नशे से दूर रहना होगा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना कोई भी युवा व्यक्ति हो चाहे वह स्वामी विवेकानंद जी ही क्यों ना हो उन्होंने भी जीवन में संघर्ष किया उस संघर्ष की सारी बाधाओं को पार किया तब जाकर वह स्वामी विवेकानंद बने है उसी प्रकार आपके जीवन में कितनी भी समस्याएं हैं आपको उन समस्याओं से घबराना नहीं है बस कार्य करना है और और सकारात्मक रूप से कार्य करते  आगे बढ़ते जाना है. रांची उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा की युवा शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है और आज के हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा युवा शक्ति के ऊपर बल देते हैं और युवाओं को प्रोत्साहित करने के अनेकों अनेक कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि रांची के युवा भी राष्ट्र निर्माण में समाज निर्माण में भागीदार बने आगे आए और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें .युवा सम्मेलन की अध्यक्षता राँची महानगर  भाजयुमो उपाध्यक्ष टुनटुन यादव,  संचालन भाजयुमो रांची महानगर महामंत्री रोमित नारायण सिंह व धन्यवाद ज्ञापन रावनीत  सिंह ने किया ,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात भाजयुमो रांची महानगर प्रभारी मृगांक शेखर भाजयुमो प्रदेश मंत्री पिंटू पासवान पूजा सिंह भाजपा नेत्री शोभा यादव, राजू सिंह, नीरज सिंह, बलराम सिंह,  गुड्डू सिंह, रजनीश पांडे, अनीता वर्मा, रवनीत सिंह, सुरेश पांडे, बसंत पांडे, विनोद महतो, मुनेश्वर साहू, विकास रवि, राम लगन राम, संतोष मिश्रा, अशोक यादव, पिंटू पासवान, राहुल सहदेव, अमन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हुए देशद्रोह के मुकदमे एवम नेता प्रतिपक्ष के मामले पर न्यायालय का निर्देश , राज्य सरकार की करारी हार…प्रदीप वर्मा

Next Post

पलामू प्रमंडल के चार दिवसीय सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश: आदित्य साहू

Next Post
पलामू प्रमंडल के चार दिवसीय सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश: आदित्य साहू

पलामू प्रमंडल के चार दिवसीय सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश: आदित्य साहू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d