रांची (सुकुरहुट्टु): ग्राम पंचायत में हो रहे धांधली, कमीशन खोरी और पंचायती योजनाओं पर हो रही अनियमितता के खिलाफ युवा शक्ति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोशित मार्च एवं भ्रष्टाचार जागरूकता अभियान चलाया.
जिसमें बड़ी संख्या में गांव की महिलायें भी शामिल हुई. सभी ने एक स्वर में कहा की ग्राम पंचायत में अब भ्रष्टाचार स्वीकर नहीं होगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परम, हलधर, नीलेश, शानू, पुरुषोत्तम, अजय, जाफर, अबू कलाम, आदित्य, अशोक, प्रभात, दीपक, अर्पणा वड़ा, सुषमा देवी, अनीता देवी, विनीता मेहता, मीना महतो आदि उपस्थित थे.
उक्त जानकारी युवा शक्ति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने दी.

