-
मुहल्लों में लगाया बैरिकेडिंग
रांची: लॉकडाउन को देखते हुए तथा रांची में पहला कोरोना पॉजिटिव के पाए जाने को लेकर राजधानी के मोहल्ले वासी और भी जागरूक हो गए हैं और अपने-अपने गली मोहल्लों में बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दिया है.
ताकि बाहर से कोई भी व्यक्ति मुहल्ले में प्रवेश न कर पाए. यह नजारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में दिखाई दे रहा है।.
चडरी, थड़पखना, गोपालगंज, लोहरा कोचा आदि मुहल्लों में बैरीकेडिंग लगाने का काम स्थानीय युवाओं के द्वारा किया जा रहा है.
चडरी सरना समिति के महासचिव रवि मुंडा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह का कार्य किया जा रहा है.
क्योंकि सरकार तथा प्रशासन की बातों को कुछ लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए मोहल्ले के युवाओं ने प्रत्येक मोहल्ले-टोला में गेट लगाने का कार्य किया तथा अनजान लोगों को यह भी चेतावनी दी कि अगर बिना आवश्यक कार्य के बस्तियों में दिखाई देते हैं तो प्रशासन को सूचित कर उन्हें प्रशासन को सौंप दिया जाएगा.

