BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अजन्मे बच्चे की ‘हत्या’ के लिए युवक को 3.5 साल की सजा

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
अजन्मे बच्चे की ‘हत्या’ के लिए युवक को 3.5 साल की सजा

अजन्मे बच्चे की 'हत्या' के लिए युवक को 3.5 साल की सजा

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः आपसी झगड़े में अपनी बहन के पेट में लात मारकर भ्रूण हत्या के आरोपी को मुंबई की एक सेशन्स कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई.

कोर्ट ने 23 साल के युवक को अपनी बहन के अजन्मे बच्चे की मौत का जिम्मेदार मानते हुए यह सजा सुनाई. बता दें आरोपी युवक ने 2017 में गर्भवती बहन के पेट पर लात मार दी थी.

कोर्ट ने मनोज कराखे को आईपीसी की धारा 316 के तहत दोषी माना, जिसमें अजन्मे बच्चे की गैरइरादतन हत्या के लिए अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान होता है.

आरोपी पर चोट पहुंचाने के लिए अलग से धाराएं लगाई गईं जिनके लिए अलग सजा दी गई है. सरकारी वकील प्रांजलि जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने मामले में गवाही दी, उनमें पीड़ित युवती, उसकी मां, बहन और पति शामिल थे.

कराखे की बहन ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति के साथ रहती थी जबकि कराखे पड़ोस में रहता था. उन सबको पता था कि 16 अक्टूबर, 2017 को वह चार महीने की गर्भवती थी.

उसने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसकी बहन और मनोज का आपस में झगड़ा हो गया. जब उसने बीच में दखल दिया तो मनोज से उसके साथ गाली-गलौज किया और गर्भ की बात जानते हुए भी पेट पर लात मारी.

इससे वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां सोनॉग्रफी के बाद डॉक्टर ने बताया कि भ्रूण नहीं बच सका और उसे अबॉर्शन कराना पड़ा.

उसने मनोज के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस का कहर: अब तक 2,800 लोगों की मौत, 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Next Post

दिल्ली हिंसा में अब तक 33 की मौत

Next Post
दिल्ली हिंसा में अब तक 33 की मौत

दिल्ली हिंसा में अब तक 33 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d