BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामूहिक खेती कर आत्मनिर्भर भारत के लिए मिसाल पेश कर रहे युवा

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
सामूहिक खेती कर आत्मनिर्भर भारत के लिए मिसाल पेश कर रहे युवा
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्वी सिंहभूम: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गये आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर ग्रामीण युवा कदम बढ़ाने लगे हैं. यहां के युवाओं की एक टीम ने 18 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक विधि से सब्जी का उत्पादन शुरू किया है. पोटका प्रखंड के चतरो गांव में युवाओं की एक टोली ने अपने आर्थिक सशक्ति‍करण के लिए एक अलग लकीर खींचने की कोशिश की है. सामूहिक खेती के जरिये इस टोली ने एक मिसाल पेश की है. टीम लीडर संजय महतो बताते हैं कि उनकी कोशिशों और सरकार के सहयोग से प्रतिदिन यहां सौ क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हो रहा है.

युवाओं की इस टोली में शामिल शिशिर महतो और अतुल महतो भी खेती-किसानी की सफलता से बेहद खुश हैं. वे कहते हैं कि इस पहल से उनका आर्थिक सशक्ति‍करण हुआ है और इस प्रयास को और आगे ले जाना चाहते हैं.

युवा किसानों की इस टोली को सहयोग प्रदान करनेवाले किसान मित्र सतीशचन्द्र महतो बताते हैं कि वर्तमान समय में किसान गांव से शहर की ओर भाग रहे हैं. उन्हें रोकना उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना सरकार का मूल मकसद है.

अच्छी बात यह है कि इन युवाओं को खेती-किसानी की ओर प्रेरित करनेवाला पुलिस के एक पदाधिकारी हैं. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की जिला इकाई के सचिव संतोष महतो कहते हैं कि उनकी इच्छा है कि गांव के और युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सामूहिक खेती की ओर कदम आगे बढ़ायें.

खेती की इस नई पद्धति से गांव के अन्य युवाओं में भी काफी उत्साह है. प्रखंड के प्रत्येक गांव के युवा आपस में जमीन साझा कर एक टीम का गठन कर रहे हैं और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने को तैयार हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काश पहले जैसे हो जाता भारत-नेपाल का संबंध

Next Post

NDRF व जिला प्रशासन द्वारा किया गया बाढ़ आपदा प्रबंधन पर ‘टेबल टॉप एक्सरसाइज’

Next Post
NDRF व जिला प्रशासन द्वारा किया गया बाढ़ आपदा प्रबंधन पर ‘टेबल टॉप एक्सरसाइज’

NDRF व जिला प्रशासन द्वारा किया गया बाढ़ आपदा प्रबंधन पर 'टेबल टॉप एक्सरसाइज'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d