यूपीः थाना एत्मादपुर की छलेसर पुलिस चौकी में मंगलवार को युवक ने खुद को आग लगा ली. पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के बाद उसे कालिंदी विहार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से देर रात उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया. युवक जफर को ट्रक चालक से लूट के आरोप में पकड़ा गया था. पुलिस अधिकारियों ने शाम तक मामला दबाए रखा.
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित शाही मस्जिद कटरा पठान निवासी 22 वर्षीय जफर पुत्र सादिक को मंगलवार तड़के ट्रक चालक सैमरापुरवा, औरैया निवासी बाबू सिंह और परिचालक एटा निवासी वी सहाय ने मोबाइल और पर्स लूटते पकड़ा था. पुलिस उसे छलेसर चौकी पर लाई थी.
आरोप है कि चालक बाबू सिंह ट्रक को फिरोजाबाद हाईवे पर किनारे खड़ा कर सो रहा था. तभी जफर और उसके दो साथी अपाचे से आए. उन्होंने पहले ट्रक से डीजल चोरी किया. बाद में जफर एक साथी के साथ केबिन में चढ़कर पर्स और मोबाइल लूटने लगा.
चालक और परिचालक ने उसे पकड़ लिया. उसके दोनों साथी भाग गए. जफर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. सुबह 10 बजे चालक चौकी पर तहरीर लिख रहा था. तभी जफर ने शौच के लिए कहा.

