BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in Uncategorized
क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की. गंभीर रूप से जल चुके मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर पूर्णिया जिले का रहने वाला है, जो करीब आठ दिन पहले मुंबई से अपनी बाइक से ही मुजफ्फरपुर के कमरथू गांव में अपने ससुराल आया था. ससुराल वालों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए युवक को क्वारंटीन केंद्र पहुंचा दिया था, तभी से युवक कमरथु में बने क्वारंटीन केंद्र में रह रहा था.

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात युवक केंद्र के कमरे से निकला और अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने शरीर पर उड़ेल कर खुद को आग लगा ली.

गायघाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया, “आनन-फानन में युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.”

उन्होंने कहा, “आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि केंद्र के लोगों का कहना है कि युवक कुछ दिनों से परेशान था. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमें सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा तभी भारत आगे बढ़ेगा और भारत जीतेगा : अनिता वर्मा

Next Post

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय नहीं: BCCI

Next Post
टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय नहीं: BCCI

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय नहीं: BCCI

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d