कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह मोहल्ले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम उदय शंकर गुप्ता है और वह दिल्ली में रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी करता था.
कुछ दिन पहले ही पिता के इलाज के लिए वह अपने घर आया था और बीती रात पत्नी से बात करते-करते उसने खुद को गोली मार ली.

